6 बीघा जमीन से शुरुआत, सब्जी और लहसुन ने किसान को बनाया लखपति 

नई दिल्ली 03-Nov-2026 01:24 PM

6 बीघा जमीन से शुरुआत, सब्जी और लहसुन ने किसान को बनाया लखपति 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

अरंडख़ेड़ा, कोटा। मन में हौंसला हो तो अरमानों को आसमां छूते देर नहीं लगती। किसान तरूण सुमन ने यही किया है। बीघा क्षेत्र से तरूण को लाख रूपए की आय मिल रही है। यह संभव हुआ है समन्वित खेती से। सकल आय की बात करे तो 7 लाख की आमदनी खेती से हो रही है। किसान तरूण ने हलधर टाइम्स को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स से डिप्लोमा करने के बाद कृषि में एक वर्षीय डिप्लोमा किया। इसके बाद तीन साल तक अलग-अलग कंपनियों में काम किया। लेकिन, बाद में खेती से जुड़ गया। उन्होने बताया कि परिवार के पास 6 बीघा जमीन है। जबकि, 60 बीघा जमीन लीज पर ली हुई है। इससे खेती लाभकारी बनी हुई है। अन्यथा, जमीन के कम रकबे में मुश्किलें हजार रहती है। उन्होंने बताया कि खेती से जुडऩे के बाद कई तकनीकी बदलाव किए है। इससे सभी फसलों का अच्छा उत्पादन मिलने लगा है। उन्होंने बताया कि सिंचाई के लिए मेरे पास ट्यूबवैल है। परम्परागत फसलों में सोयाबीन, धान, गेहूं और सरसों का उत्पादन लेता हॅू। इन फसलों से सालाना ढ़ाई से तीन लाख रूपए की आमदनी मिल जाती है।

बीघा से लाख

उन्होंने बताया कि सब्जी उत्पादन के गुर सीखने के बाद सब्जी फसलों के रकबे को दागुना कर दिया है। वर्तमान में एक बीघा क्षेत्र में बैंगन, गोभी, मूली, मेथी और पालक का उत्पादन लेता हॅू। इन फसलों से लाख रूपए तक बचत मिल जाती है।

लहसुन से अच्छी कमाई

उन्होने बताया कि परिवार की समृद्धि बढाने में लहसुन का काफी योगदान रहा है। लहसुन की फसल 8-10 बीघा क्षेत्र में करता हॅू। बाजार के साथ देने पर लहसुन से प्रति बीघा 60-70 हजार रूपए तक आमदनी मिल जाती है।

गोबर से वर्मी कम्पोस्ट

खेती के साथ तरुण पशुपालन भी करते हैं और उनके पास एक भैंस है। पशु से मिलने वाले गोबर को बेकार जाने देने के बजाय वे इससे वर्मी कम्पोस्ट तैयार करते हैं। इस खाद का उपयोग खेत में करने से रासायनिक खाद पर निर्भरता और खेती की लागत कम करने में मदद मिलती है।


ट्रेंडिंग ख़बरें