गुलाब की पत्तियों का इस तरीके से करें इस्तेमाल 

नई दिल्ली 05-May-2026 02:17 PM

गुलाब की पत्तियों का इस तरीके से करें इस्तेमाल 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

सुभाष, अजमेर

हलधर टाइम्स। गुलाब की टूटी हुई पत्तियों का उपयोग आप गुलाब का शरबत बनाने में कर सकते हैं। शरबत बनाने के लिए आपको चीनी-9 किलो, पानी-4 लीटर, गुलाब का रस-900 ग्राम, नींबू का सत्त-35 ग्राम, रसभरी लाल रंग-25 मिली लीटर, गुलाब का एसेंस-25 मिली लीटर की आवश्यकता होगी।

इसके बाद आप गुलाब की पंखुडियों का रस के लिए मशीन से निकाल लें, फिर इसे मलमल के कपड़े से छान लें। चीनी में पानी मिलाकर गरम करें और नींबू का सत मिला दें। चीनी घुलने पर चाशनी को मलमल के कपड़े में छान लें और ठंडा करें। अब चाशनी ठंडी हो जाए तब गुलाब का रस, रंग और एसेंस मिलाकर साफ घुली हुई और सुखाई हुई बोतलों में भरकर ढक्कन लगाकर रखें।


ट्रेंडिंग ख़बरें