जानें मौसम का अपडेट, कहीं बारिश तो कहीं बढ़ेगी गर्मी

नई दिल्ली 07-May-2026 01:29 PM

जानें मौसम का अपडेट, कहीं बारिश तो कहीं बढ़ेगी गर्मी

(सभी तस्वीरें- हलधर)

आने वाले दिनों में राजस्थान का मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। हालांकि उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में अगले 2 से 3 दिनों तक कहीं- कहीं हल्की बारिश और मध्यम स्तर की मेघगर्जन की स्थिति बन सकती है।

बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके चलते एक बार फिर गर्मी का असर तेज होगा और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 

हीटवेव की चेतावनी

9 मई के आसपास जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंचा सकता है। पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना जताई है। 

आंधी-बारिश का अलर्ट

कोटा और भरतपुर जिलों सहित आसपास के इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। 8 मई को  बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है, 12 मई तक बादल छाए रहने के आसार हैं। शहर का अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


ट्रेंडिंग ख़बरें