जीरा फसल काली पड़ रही? तुरंत जानें बचाव उपाय
(सभी तस्वीरें- हलधर)ईश्वर सिंह, जैसलमेर
हलधर टाइम्स। आपके द्वारा बताए गए लक्षण झुलसा रोग के लग रहे है। यह रोग अल्टरनेरिया ब्रोनिसी नामक कवक द्वारा होता है। झुलसा रोग के प्रकोप से प्रभावित पौधों पर भूरे- काले धब्बे दिखाई देते हैं जो बाद में गहरे काले हो जाते है। फसल में फूल आने वाली अवस्था में अगर आकाश में बादल छाये रहे तो इस रोग का प्रकोप बढ़ जाता है। इस रोग से ग्रसित पौधों की उपज और गुणवत्ता में कमी आ जाती है। नियंत्रण के लिए मैन्कोजेब 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।