मूंग की पत्तियों को लाल रंग और बढ़वार रुकने से बचाए करे ये उपाय
(सभी तस्वीरें- हलधर)जालौर। जायद सीजन में मूंग की खेती कर रहे किसानों के लिए फसल में पत्तियों का लाल होना और बढ़वार रुकना चिंता का विषय बन सकता है। जालौर के किसान मनोज ने सवाल किया कि उनकी मूंग फसल की पत्तियां नीचे से लाल दिखाई देने लगी हैं और पौधों की वृद्धि भी कम हो रही है। आखिर यह कौन-सा रोग है और इसका उपचार क्या है?
विशेषज्ञों के अनुसार, बताए गए
लक्षण लीफ कर्ल (पत्ती मोड़न) रोग के हैं। यह एक विषाणु जनित रोग है, जिसका प्रसार मुख्य रूप से थ्रिप्स कीट के माध्यम से होता है। रोगग्रस्त पौधों में पत्तियां मध्य शिरा से ऊपर की ओर मुड़ने लगती हैं, जबकि निचली पत्तियां अंदर की ओर सिकुड़ जाती हैं। पत्तियों की निचली सतह की शिराएं लालिमा लिए भूरे रंग की दिखाई देती हैं। यह रोग बुवाई के कुछ सप्ताह बाद ही दिखाई देने लगता है। संक्रमण बढ़ने पर पौधों की बढ़वार रुक जाती है और गंभीर स्थिति में पौधे सूखकर नष्ट भी हो सकते हैं।
सलाह
खेत का नियमित निरीक्षण करें और शुरुआती लक्षण दिखाई देते ही कीट नियंत्रण के उपाय शुरू करें।