15 मई से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश का आसार  

नई दिल्ली 13-May-2026 05:48 PM

15 मई से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश का आसार  

(सभी तस्वीरें- हलधर)

झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे राजस्थान में एकबार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 मई से राजस्थान के कई इलाकों में तेज गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तर पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर भी प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है।

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 15 मई से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे राजस्थान में आंधी, बारिश और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, नागौर, अजमेर, सीकर, चूरू और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर रह सकता है। कहीं-कहीं तेज धूलभरी हवाएं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 

सावधानी बरतें

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अचानक बदलते मौसम का असर फसलों और बिजली व्यवस्था पर दिखाई दे सकता है। तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने, बिजली अवाजाही और यातायात प्रभावित होने की स्थितियां बन सकती हैं। किसानों के लिए सलाह है कि कटाई के खेतों में रखी फसल को सुरक्षित जगह पर रखें। 


ट्रेंडिंग ख़बरें