राजस्थान में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ किसान रहे तैयार

नई दिल्ली 04-Apr-2026 02:56 PM

राजस्थान में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ किसान रहे तैयार

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान के कई जिले इस समय मौसम की मार से बेहद परेशान है बात करे राजधानी जयपुर की तो  जयपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी, बारिश ने किसान के माथे पर पड़ी चिंता की लकीरों को और भी गहरा कर दिया है जयपुर ग्रामीण के आसलपुर, जोबनेर और कालवाड़ समेत कई गांवों में बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने खेतों को सफेद चादर से ढक दिया.

बर्फ़बारी ने मेहनत पर फेरा पानी

किसान की महीनो की मेहनत सफल होने से पहले ही  बेमौसम बरसात की भेट चढ़ गई ये मौसम का कहर किसानो के लिए  चिंता लेकर आया है  कई जगह खड़ी फसल जमीन पर गिर गई, तो कहीं कटी हुई उपज भीगकर खराब हो गई. कुछ ही मिनटों की ओलावृष्टि ने महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया. अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को भी कुछ समय के लिए अस्त-व्यस्त कर दिया. उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी भी दी है विभाग का कहना है की  राजस्थान के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है साथ ही मौसम विभाग की माने तो  आगामी 7 अप्रैल से एक और पश्चिमी विक्षोभ इसी तरह का मंजर दिखा सकता है जिसके लिए किसान अपनी तैयारी रखे 

आम जनता को राहत पर किसान की आफत 

ये मौसम का बदलाव, ओलावृष्टि, तेज हवा बादलों से ढाका आसमान गर्मी से राहत और आखो के लिए सुकून जरूर लाया पर किसान के हिस्से में केवल चिंता की लकीरे और भविष्य का डर दे गया जहा उसकी मेहनत का फल उसको मिलेगा या नहीं ऐसे कई सवाल उसके सामने खड़े है  अब किसान भरोसे है तो बस सरकारी मदद के  इस  कुदरती मार ने क्षेत्र के अन्नदाताओं की कमर तोड़ दी है. ओलावृष्टि और तेज अंधड़ के कारण कई फसलें बर्बाद हो गई हैं. खेतों में खड़ी पकी-पकाई फसलों पर ओलों की मार पड़ने से वे पूरी तरह जमीन पर बिछ गई हैं. कटाई के मुहाने पर खड़ी फसलें तबाह होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. ​

किसानों को सरकारी मदद का इंतज़ार 

​प्रदेश में हुई इस आसमानी आफत के बाद किसानो का कहना है की इस आफत ने हमारे बच्चों का निवाला छीन गया है  पूरी फसल बर्बाद हो गई है. भारी ओलावृष्टि से हुए इस नुकसान के बाद अब किसानों की नजरें सरकार और प्रशासन पर टिकी हैं.  प्रभावित क्षेत्रों के किसानों  ने सरकार  से मांग की है कि गिरदावरी करवाकर जल्द से जल्द उचित मुआवजे का ऐलान किया जाए, ताकि उन्हें इस संकट की घड़ी में उन्हें  कुछ राहत मिल सके.


ट्रेंडिंग ख़बरें