El नीनो पर अपडेट: जून से सितंबर के बीच सामान्य से कम बारिश के आसार

नई दिल्ली 29-May-2026 01:20 PM

El नीनो पर अपडेट: जून से सितंबर के बीच सामान्य से कम बारिश के आसार

(सभी तस्वीरें- हलधर)

देशभर में मानसून और बारिश को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बार जून से सितंबर के बीच कई इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसकी बड़ी वजह प्रशांत महासागर में सक्रिय हो रहा El Nino प्रभाव माना जा रहा है, जो भारत के मानसून पर असर डाल सकता है।

IMD के मुताबिक
उत्तर-पश्चिम और कुछ मध्य भारतीय राज्यों में बारिश का वितरण असमान रह सकता है। वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य बारिश होने के संकेत हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि El Nino के कारण मानसूनी हवाओं की ताकत कमजोर पड़ सकती है, जिससे खेती-किसानी पर सीधा असर देखने को मिल सकता है।

विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है
मौसम अपडेट पर लगातार नजर रखें और फसल चयन व बुवाई की रणनीति मौसम के अनुसार तय करें। खासतौर पर खरीफ सीजन की फसलों पर इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, IMD ने यह भी कहा है कि मानसून पूरी तरह कमजोर नहीं रहेगा और समय-समय पर अच्छी बारिश के दौर भी देखने को मिल सकते हैं। विभाग लगातार मौसम की मॉनिटरिंग कर रहा है और आगे भी नए अपडेट जारी किए जाएंगे।


ट्रेंडिंग ख़बरें