किसानों को  सरसों किस्म CS-64 का बीज वितरित 

नई दिल्ली 28-Oct-2026 01:14 PM

किसानों को  सरसों किस्म CS-64 का बीज वितरित 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

पाली। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), काजरी पाली की ओर से सरदारसमंद गांव में तिलहन फसलों पर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत किसान प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें किसानों को सरसों की उन्नत किस्मों और वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के बाद किसानों को प्रदर्शन के लिए सरसों की उन्नत किस्म CS-64 का बीज उपलब्ध कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि उन्नत बीज और वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक अपनाकर सरसों की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है। कार्यक्रम का उद्देश्य तिलहन उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में वृद्धि करना है।


ट्रेंडिंग ख़बरें