सीएम भजनलाल ने अहमदाबाद में फूंका राजस्थान 'एग्री-क्रांति' का शंखनाद
(सभी तस्वीरें- हलधर)30 अप्रैल की तारीख राजस्थान के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिख दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद की धरती से यह ऐलान कर दिया है कि राजस्थान अब सिर्फ खेती नहीं, 'एग्री-इकोनॉमी' करेगा।
भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को कार्यस्थली अहमदाबाद में आयोजित 'ग्राम-2026'के जरिए निवेशकों को यह सीधा संदेश दिया कि राजस्थान अब केवल बाजरा और सरसों उगाने वाला राज्य नहीं, बल्कि एक 'ग्लोबल एग्री-बिजनेस हब' बनने की राह पर है। इस दौरान सीएम ने गुजरात के उद्यमियों और प्रवासी राजस्थानियों के बीच पहुंचकर उन्हें 23 से 25 मई तक ग्राम 2026 इन्वेस्टर मीट के जरिए निवेशकों को
'राइजिंग राजस्थान की गूंज'
सीमए भजनलाल ने अपने संबोधन में पीएम मोदी के 'गुजरात मॉडल' का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह गुजरात ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, राजस्थान भी उसी विजन के साथ आगे बढ़ रहा है।
नए क्षेत्रों में करेगा निवेश
सीएम ने बताया कि बजारा, सरसों, ईसबगोल और जीरा उत्पादन में राजस्थान देश में अग्रणी है और यह विविधता निवेशकों के लिए मुनाफे का बड़ा अवसर है। वहीं, राजस्थान अब हर तरीके से एग्रीटेक, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन और एआई (AI) आधारित खेती जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए तैयार है।
धरातल पर उतरेगा निवेश
बता दें कि राजस्थान में अभी तक 1500 से ज्यादा फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स में 3500 करोड़ से ज्यादा का निवेश हो चुका है। प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए 39 फूड पार्कों की परिकल्पना की गई है, जिनमें से 34 स्थानों पर भूमि भी चिन्हित की जा चुकी है। साथ ही, डेयरी स्पाइस प्रोसेसिंग और एग्रो-पार्क से जुड़े कई एमओयू अहमदाबाद में एक्सचेंज किए गए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऊर्जा और जल संसाधन के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण देते हुए संकेत दिया। सीएम ने कहा कि 44 करोड़ के एमओयू में से 10 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतरा चुका है।