खेती ने रचा नया इतिहास: देश का खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर
(सभी तस्वीरें- हलधर)देश के कृषि क्षेत्र से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। तीसरे अग्रिम अनुमान में भारत के खाद्यान्न उत्पादन ने नया इतिहास रच दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंकड़ों को मंजूरी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि देश के मेहनती अन्नदाताओं और सरकार की किसान हितैषी नीतियों का परिणाम है।
केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया
वर्ष 2025-26 में देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन 3765.63 लाख टन रहने का अनुमान है, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है। उन्होंने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में लगातार किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब साफ दिखाई दे रहा है।
सरकार के अनुसार
इस बार चावल, गेहूं और मक्का उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई फसलों ने उत्पादन के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा और मजबूत होगी। वहीं तिलहन और गन्ना उत्पादन में भी शानदार उछाल देखने को मिला है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा
आधुनिक कृषि तकनीकों, बेहतर बीज, सिंचाई सुविधाओं और किसानों को समय पर सहायता मिलने से खेती की तस्वीर तेजी से बदल रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में भारत कृषि उत्पादन के नए आयाम स्थापित करेगा और किसानों की आय बढ़ाने के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी।