राजस्थान में मौसम का यू-टर्न ! 7 जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी ।
राजस्थान में मौसम का यू-टर्न ! 7 जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी ।
(सभी तस्वीरें- हलधर)राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने लगी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 7 जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के प्रभाव से आगामी दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा जिलों और आसपास के कुछ जिलों में तेज आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
विशेषज्ञों का कहना है
कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, IMD ने मानसून की प्रगति को लेकर भी अपडेट जारी करते हुए बताया है कि परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और राजस्थान में मानसून की एंट्री तय समय के आसपास होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है
किसानों और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा कृषि कार्यों की योजना मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बनाने की सलाह दी है।