किसानों की मेहनत पर ओलावृष्टि- बारिश का कहर, मंडियों में भीगी कृषि जिंस...

नई दिल्ली 04-Apr-2026 07:24 PM

किसानों की मेहनत पर ओलावृष्टि- बारिश का कहर, मंडियों में भीगी कृषि जिंस...

(सभी तस्वीरें- हलधर)

प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है। कल से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। आज शनिवार को भी मौसम आम आदमी को गर्मी से राहत देने वाला रहा, वही दूसरी और किसान और फसलों के लिए नुकसान भरा रहा। कोटा, टोंक, बूंदी, दौसा और श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। 

जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की माने तो मौजूदा  सिस्टम के असर से आगामी दिनों में भी उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। साथ ही  5 और 6 अप्रैल को  बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी देखने को मिलेगी। लेकिन, 7 अप्रैल को एक और नया मजबूत सिस्टम सक्रिय होने से बारिश-आंधी की संभावना है। आपको बता दे की इससे पहले शुक्रवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर शाम आए अंधड़ के कारण अलग-अलग हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई थी 

मौसम का बदला पैटर्न 

मौसम विशेष्यज्ञों की माने तो इतने कम अंतराल में लगातार सिस्टम बनना असामान्य है, जिससे मौसम का पैटर्न बदल गया है। इसका सीधा असर कृषि पर पड़ा है गौरतलब है की  मार्च के बाद पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने लगते हैं, लेकिन इस बार 13 मार्च से लगातार सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। मार्च के अंत तक 5 और अप्रैल के पहले सप्ताह तक 6 सिस्टम सक्रिय हो चुके हैं। जिसका भारी नुकसान प्रदेश के किसानो को उठाना पड रहा है। राजस्थान के कई जिलों में सरसों, गेहूं और चने की फसलो  को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सब्जि फसलों भी इससे प्रभावित हुई है। मंडियों में खुले में रखी फसलें भी भीग गई हैं।

आने वाले 3 दिन येलो अलर्ट 

पिछले 24 घंटे में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, जयपुर, अजमेर, अलवर, टोंक समेत अन्य जिलों में बारिश हुई।अजमेर में 17.6MM, हनुमानगढ़ में 11.5, झुंझुनूं में 12.2, नागौर में 4, गंगानगर में 1.4, जोधपुर में 1.5, सीकर में 3, पिलानी में 1.9MM बरसात दर्ज की गई है । साथ ही आगामी 6 और 7 अप्रैल के लिए मौसम विभाग ने बीकानेर हनुमानगढ़  गंगानगर चूरू सीकर झुंझुनू नागौर अलवर के लिए 6 अप्रैल और बांसवाड़ा डूंगरगढ़ और प्रतापगढ़ के लिए 7  अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया है


ट्रेंडिंग ख़बरें