अगले 24 घंटो में 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटो में प्रदेश के कई हिस्सों के लिए आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया हैं । वहीं जून के आखिरी सप्ताह और जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। बता दें कि आज दोपहर राजधानी जयपुर मे अच्छी बारिश दर्ज हुई है । पहली तेज बारिश से लोगों के चहरे खिल उठे है । वही उमस भरी गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है । हवा के साथ आई तेज बारिश से सड़को पर पानी बह निकला । लेकिन ,इस बारिश ने मानसून को लेकर जयपुर नगर निगम की तैयारियों की भी पोल खोलकर रख दी हैं ।
हल्की बारिश के आसार
राजधानी जयपुर में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं अजमेर जिले में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी तरह कोटा और भरतपुर संभाग में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है ।
मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल
आईएमडी के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में मानसून प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना हैं। हालांकि , बारिश का आंकड़ा कम रहने का अनुमान हैं ।