प्रदेश की तपती धरती को राहत के संकेत ! मानसून ने बड़ाई रफ़्तार
(सभी तस्वीरें- हलधर)भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में अलर्ट, मॉनसून ने बढ़ाई रफ्तार; जानें 26 मई का मौसम अपडेट । देशभर में गर्मी का कहर लगातार जारी है। उत्तर भारत से लेकर मध्य और पश्चिम भारत तक कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। तेज धूप और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसी बीच राहत की खबर यह है कि मॉनसून की गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। दक्षिण भारत और तटीय क्षेत्रों में बादलों की हलचल बढ़ने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। कुछ राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
इन राज्यों में गर्मी का रेड अलर्ट
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
बारिश और आंधी के आसार
केरल, कर्नाटक, पूर्वोत्तर राज्यों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
विशेषज्ञों ने किसानों को दोपहर में खेतों में कम काम करने, पशुओं को छांव और पर्याप्त पानी देने की सलाह दी है। मौसम बदलने की स्थिति को देखते हुए फसलों की सिंचाई और दवा छिड़काव मौसम देखकर करने की अपील की गई है।
26 मई का मौसम कैसा रहेगा