भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर ! इस बार जल्दी आएगा मॉनसून 2026 ।
(सभी तस्वीरें- हलधर)भारत में तपिश से जूझ रहे लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है। मौसम विभाग के ताज़ा संकेतों के अनुसार, इस बार मॉनसून सामान्य से पहले दस्तक दे सकता है, । मौसम विभाग के मुताबिक , सबसे पहले अंडमान और निकोबार द्वीप में मानसून के समय से पहले, यानी मई के अंत तक केरल और दक्षिण भारत में दस्तक देने की संभावना है, लेकि14 -16 मई के बीच कभी भी प्रवेश सकता है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इस समय उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित किया है और लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
जल्दी मॉनसून से क्या होगा फायदा?
यदि मॉनसून समय से पहले आता है, तो:भीषण गर्मी से जल्दी राहत मिलेगी किसानों को खेती की तैयारी में मदद मिलेगी ,जल संकट वाले क्षेत्रों में पानी की स्थिति सुधर सकती है।
आगे क्या उम्मीद?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हालांकि, इसकी सटीक प्रगति पर अभी निगरानी जारी है। गर्मी से बेहाल लोगों के लिए यह खबर राहत भरी है। अगर मॉनसून ने जल्दी दस्तक दी, तो आने वाले हफ्तों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है।