प्रदेश के 5 जिलों में बारिश, राजसमंद में गिरे ओले

नई दिल्ली 25-Apr-2026 06:51 PM

प्रदेश के 5 जिलों में बारिश, राजसमंद में गिरे ओले

(सभी तस्वीरें- हलधर)

मौसम विभाग ने 25 और 26 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी दी है। वहीं दो दिन बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) राज्य में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 16 जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। शुक्रवार को 24 शहरों का दिन का अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री रहा।राजस्थान में तेज गर्मी के बीच अचानक मौसम बदल गया। बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर जिले में शनिवार को बारिश हुई। राजसमंद जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। बीकानेर के नोखा में दोपहर में अचानक मौसम बदला और बारिश हुई, वहीं सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में दोपहर 3 बजे आधे घंटे तक तेज बरसात हुई। राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में शाम 4 बजे के बाद आधे घंटे तक बारिश हुई। कुछ जगह ओले भी गिरे। सीकर में शाम करीब 4:15 बजे तेज धूप के बीच 5 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। 

दोपहर बाद  बदला उत्तर-पश्चिम के जिलों का मौसम
राजसमंद जिले में शाम 4 बजे के बाद बारिश हुई।। जिससे तापमान में गिरावट आ गई। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में शाम 4 बजे के बाद आधे घंटे तक बारिश हुई। क्षेत्र के ओडा कनूजा गांव में बारिश के साथ ओले भी गिरे। सीकर में शाम करीब 4:15 बजे तेज धूप के बीच 5 मिनट तक बारिश हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की रिपोर्ट के मुताबिक हनुमानगढ़ में इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज हुई। हनुमानगढ़ में रात का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान में गर्मी का रिकॉर्ड ब्रेक: कई शहरों में तापमान चरम पर 
जयपुर, बीकानेर, चूरू, फतेहपुर, अजमेर, वनस्थली (टोंक), अलवर, पिलानी, करौली, दौसा, झुंझुनूं, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, नागौर, जालोर और पाली में सीजन का सबसे अधिक तापमान हो रहा है। 

पारा चढ़ेगा 45°C तक, उत्तर-पश्चिम जिलों में हीटवेव की चेतावनी
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 25 और 26 अप्रैल को तेज गर्मी का प्रभाव रहेगा और तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी होगी। और उत्तर-पश्चिम के जिलों में हीटवेव चलेगी और कहीं-कहीं तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।


ट्रेंडिंग ख़बरें