रोहिणी में प्रवेश के साथ नौतपा शुरु, पड़ेगी तेज गर्मी

नई दिल्ली 25-May-2026 01:15 PM

रोहिणी में प्रवेश के साथ नौतपा शुरु, पड़ेगी तेज गर्मी

(सभी तस्वीरें- हलधर)

सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा की शुरु हो चुका है। इन नौ दिनों में सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं, जिससे गर्मी चरम पर पहुंच जाती है। यही वजह है कि नौतपा को साल के सबसे अधिक तपने वाले कहा जाता है। नौतपा 2 जून तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान तेज धूप, लू और बढ़ते तापमान से जनजीवन प्रभावित होने का अनुमान है।

तेज गर्मी और प्रचंड लू 
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह और जून की शुरुआत में सूर्य की किरणें लगभग सीधी पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है। यदि नौतपा के दौरान तेज गर्मी और प्रचंड लू चले तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। लोक परंपराओं में कहा जाता है कि जितनी ज्यादा धरती तपेगी, उतना ही अच्छा मानसून आने की संभावना बनेगी। 

मानसून का संकेतक भी 
ग्रामीण और कृषि परंपराओं में नौतपा को मानसून का संकेतक भी माना जाता है। माना जाता है कि नौतपा के दौरान धरती का अत्यधिक गर्म होना वातावरण में बदलाव लाता है, जिससे बादलों के निर्माण और अच्छी वर्षा की संभावना बढ़ती है। किसानों का मानना है कि नौतपा की तीखी गर्मी खरीफ सीजन के लिए लाभकारी होती है। तेज धूप खेतों में मौजूद कई प्रकार के कीट, फफूंद और हानिकारक जीवाणुओं को खत्म करने में मदद करती है। इससे आगामी फसलों के लिए खेत तैयार होते हैं और बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ती है। 


ट्रेंडिंग ख़बरें