गर्मी का पहला रेड अलर्ट जारी, 48 डिग्री पार पहुंचा तापमान

नई दिल्ली 13-May-2026 01:10 PM

गर्मी का पहला रेड अलर्ट जारी, 48 डिग्री पार पहुंचा तापमान

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान की गर्मी धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रही है। पिछले 24 घंटे में बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 48.3 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस साल का अब तक सबसे ज्यादा तापमान बताया जा रहा है। यहां 31 सालों में पहली बार मई के शुरुआती 12 दिनों में तापमान इस लेवल पर पहुंचा है।

इस बीच मौसम विभाग ने आज यानि 13 मई को 3 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही, लोगों को दिन के समय घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भी गर्मी और हीटवेव की चेतावनी है।

50 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

बाड़मेर के दिन का तापमान 48 डिग्री को पार कर चुका है। मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक, कुछ दिनों में टेम्प्रेचर 50 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में गर्मी का रेड अलर्ट जारी हो चुका है।


ट्रेंडिंग ख़बरें