किसानों को सता रही है सूखे की चिंता, क्या इस साल खेती पर रहेगी 'अल नीनो' की मार!
किसानों को सता रही है सूखे की चिंता, क्या इस साल खेती पर रहेगी 'अल नीनो' की मार!
(सभी तस्वीरें- हलधर)साल 2026 में 'सुपर अल नीनो' को लेकर चर्चाएं जोरों-शोरों पर हैं. इस साल की शुरुआत में वैज्ञानिकों ने प्रशांत महासागर के कई हिस्सों में पानी के गर्म होने के संकेत देखे हैं। समुद्र की सतह के नीचे भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है और हवाएं इस गर्मी को इधर-उधर ले जा रही है। इन वजहों से इस साल अल नीनो के ज्यादा ताकतवर होने की आशंका बढ़ी है।
बढ़ेगी सूखे की चिंता
इन हालातों में जब बात अल नीनो की हो तो कमजोर मानसून और सूखे की चिंता होने लगती है। भारत में खेती, पानी और बिजली काफी हद तक बारिश पर निर्भर करती है। इसलिए अल नीनो का नाम आते ही फसल नुकसान की आशंका बढ़ जाती है।
पूर्वानुमानों पर ध्यान देना जरूरी
फिलहाल सुपर अल नीनो को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ अल नीनो से घबराने के बजाय स्थानीय बारिश, तापमान और छोटी अवधि के पूर्वानुमानों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।