नींबू के फल में हो रहा है सुराख, जानिए कारण और उपचार 

नई दिल्ली 20-Apr-2026 06:31 PM

नींबू के फल में हो रहा है सुराख, जानिए कारण और उपचार 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

भोजाराम, अजमेर

हलधर टाइम्स। आपने फल के जो लक्षण बताए हैं। वह फल चूसक पतंगा के लग रहे हैं। यह कीट फल में सुराख करके रस चूसता है।  जो न केवल फल की सुंदरता को खराब करता है बल्कि फल को अंदर से सड़ाकर उसे खाने या बेचने के लायक नहीं छोड़ता। नींबू में चूसक पतंगा लगाने से संक्रमित भाग पीला पड़ जाता है। संक्रमित होने पर फल की गुणवत्ता कम हो जाती है। आइए जानते हैं नींबू में सुराख होने की वजह और उनके उपचार...

उपचार

कीट नियंत्रण हेतु रोशनी का प्रयोग कर पतंगों को इकट्ठा करके मार दें। शीरा अथवा शक्कर 100 ग्राम के एक लीटर घोल में दस मिलीलीटर मैलाथियॉन 50 ईसी मिलाकर प्रलोभक तैयार करके मिट्टी के प्याले में 100 मिलीलीटर प्रति प्याला पेड़ के ऊपर कई स्थानों पर टांग देना चाहिये। मैलाथियॉन 50 ईसी एक मिलीलीटर प्रति लीटर पानी का घोल बनाकर छिड़काव करना चाहिये।


ट्रेंडिंग ख़बरें