बीज से तैयार करें पपीता की नर्सरी, जानिए बुवाई से लेकर रोपाई तक की जानकारी  

नई दिल्ली 16-Mar-2026 12:50 PM

बीज से तैयार करें पपीता की नर्सरी, जानिए बुवाई से लेकर रोपाई तक की जानकारी  

(सभी तस्वीरें- हलधर)

पपीता एक महत्वपूर्ण और लाभकारी फल फसल है, जिसकी सफल खेती के लिए सही समय पर नर्सरी तैयार करना बहुत जरूरी होता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पपीते की नर्सरी तैयार करने के लिए जून के अंतिम सप्ताह से अगस्त तक का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस अवधि में तापमान और नमी का स्तर पौधों के अंकुरण और विकास के लिए अनुकूल रहता है, जिससे स्वस्थ और मजबूत पौधे तैयार किए जा सकते हैं। 

एक हेक्टेयर के लिए बीज मात्रा

अगर किसान एक हेक्टेयर क्षेत्र में पपीते की खेती करना चाहते हैं तो उन्हें लगभग 40 से 50 ग्राम बीज से नर्सरी तैयार करनी चाहिए। इतनी मात्रा में बीज से पर्याप्त पौधे तैयार हो जाते हैं, जो एक हेक्टेयर खेत में रोपाई के लिए पर्याप्त रहते हैं।

एक हेक्टेयर में पौध रोपण संख्या

सामान्य तौर पर एक हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 2500 पपीते के पौधे लगाए जा सकते हैं। पौधों के बीच उचित दूरी रखने से पौधों को पर्याप्त पोषण, धूप और हवा मिलती है, जिससे पौधों की वृद्धि बेहतर होती है और उत्पादन भी अधिक मिलता है।

सीडलिंग ट्रे में तैयार करें नर्सरी

  • किसानों को सलाह दी जाती है कि पपीते की नर्सरी सीडलिंग ट्रे में तैयार करें। इससे कई फायदे होते हैं।
  • बीजों का अंकुरण लगभग शत-प्रतिशत होता है।
  • पौधे मजबूत और स्वस्थ बनते हैं।
  • नर्सरी से खेत में रोपाई करते समय पौधों के नुकसान की संभावना बहुत कम रहती है।
  • यदि किसान सही समय पर नर्सरी तैयार कर वैज्ञानिक तरीके से पौधों की रोपाई करते हैं, तो पपीते की खेती से अच्छा उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं।


ट्रेंडिंग ख़बरें