चना फसल खतरे में! तना सड़न रोग के लक्षण और नियंत्रण
(सभी तस्वीरें- हलधर)राम सिंह, बीकानेर
हलधर टाइम्स। फसल के लक्षण तना सडऩ रोग के प्रतीत हो रहे है। रोग का प्रकोप होने पर सबसे पहले लम्बे धब्बे के रूप में तने पर दिखाई देते है। जिन पर कवक जाल के रूप में दिखाई देती है। उग्र अवस्था में तना फट जाता है और पौधा मुरझाकर सूख जाता है। बीजोपचार नहीं करने के कारण फसल में इस रोग का प्रकोप होता है। नियंत्रण के लिए खड़ी फसल में कार्बेण्डाजिम+मैन्कोजेब 2 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। रोग ग्रसित पौधों को उखाड़कर नष्ट कर दें।