रबी प्याज भण्डारण का सही तरीका आया सामने, किसान बचा सकते हैं नुकसान!
(सभी तस्वीरें- हलधर)शिव शंकर, अचरोल
किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर! रबी सीजन की प्याज फसल को सुरक्षित रखने के लिए वैज्ञानिक तरीका सामने आया है, जिससे भण्डारण के दौरान होने वाले नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। अचरोल के किसान शिव शंकर के सवाल पर विशेषज्ञों ने बताया कि प्याज को पहले एक सप्ताह तक छायादार स्थान पर अच्छी तरह सुखाना जरूरी है। इसके बाद पत्तों को गांठ से 2 से 2.5 सेमी ऊपर से काटना चाहिए। भण्डारण से पहले कटे-फटे, सड़े-गले और जुड़वा कंदों को अलग करना बेहद जरूरी है। साथ ही प्याज को हमेशा ठंडे और सूखे स्थान पर ही रखें, ताकि उसकी गुणवत्ता लंबे समय तक बनी रहे।
उपचार