कृषि मंत्री किरोड़ी का विधानसभा में बड़ा बयान: यूरिया-डीएपी पर्याप्त, 27 फैक्ट्र

नई दिल्ली 20-Feb-2026 12:50 PM

कृषि मंत्री किरोड़ी का विधानसभा में बड़ा बयान: यूरिया-डीएपी पर्याप्त, 27 फैक्ट्र

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राज्य विधानसभा में बजट सत्र के बीच कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर के सवाल के जवाब में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में यूरिया और डीएपी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि इस बार कुछ स्थानों पर किसानों की लाइनें जरूर लगीं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में रही और कहीं भी लाठीचार्ज जैसी घटना नहीं हुई, जैसा कि पिछले शासनकाल में देखने को मिलता था। मंत्री किरोड़ी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार से मांग के अनुरूप यूरिया-डीएपी की आपूर्ति मिली है और प्रदेश में खाद का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।

लंबे मानसून से बढ़ी खाद की मांग

मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि इस बार मानसून लंबा चलने और जमीन में नमी अधिक समय तक बने रहने के कारण बोआई का रकबा बढ़ गया। इससे खाद की मांग स्वाभाविक रूप से अधिक हुई, जिसके चलते कुछ स्थानों पर कतारें देखने को मिलीं।

नकली खाद-बीज पर की सख्त कार्रवाई, 169 लाइसेंस निरस्त किए

नकली खाद-बीज बनाने और बेचने वालों पर कार्रवाई के सवाल पर कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी ने कहा कि सरकार ने सख्ती दिखाते हुए 27 फैक्ट्रियों को सीज कर दिया है, जिन पर अब भी ताले लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि नकली खाद-बीज के मामलों में 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि पूर्ववर्ती शासन में यह संख्या केवल 20 थी। इसके अलावा 169 लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। अब तक 28 मामलों में गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं, जबकि 21 मामलों में आरोपियों ने अग्रिम जमानत ले ली है। मंत्री डॉ. मीणा ने कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


ट्रेंडिंग ख़बरें