किसानों के लिए स्थानीय बाजार सुरक्षित, जयपुर राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम
किसानों के लिए स्थानीय बाजार सुरक्षित, जयपुर राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम
(सभी तस्वीरें- हलधर)जयपुर। वाग्धारा, वेल्ट हंगर हिल्फे और सीडब्ल्यूएस के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ, हरित और न्यायपूर्ण खाद्य प्रणाली विषयक राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान कृषि बाजार, छोट- सीमांत किसानों के लिए अनुकूल बाज़ार व्यवस्था, किसान उत्पादक संगठन पर चर्चा हुई। तकनीकी सत्रों में कृषि विशेषज्ञ शीरीश जोशी और एक गाँव संस्था के विजय प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों के लिए स्थानीय बाज़ार सबसे सुरक्षित हैं। उन्होंने किसानों को अपनी ज़रूरतों, स्थानीय मांग और उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखकर खेती करने की सलाह दी। नियाम निदेशक प्रो. नरूला ने ब्रांडिंग और सही मूल्य निर्धारण पर बात करते हुए सोशल मीडिया और एआई जैसे आधुनिक साधनों के उपयोग पर ज़ोर दिया। वहीं डॉ. प्रमोद रोकडिया ने स्थानीय हाट-बाज़ारों को फिर से पुनर्जीवित करने की आवश्यकता जताई।
संस्थाओं को पुरस्कार वितरित
इस अवसर पर भूमि-का चैंपियन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। सर्वश्रेष्ठ एफपीओ का पुरस्कार नव जागृति कृषक उत्पादक कंपनी, राजस्थान; महिला नेतृत्व पुरस्कार: महिला उमंग उत्पादक कंपनी, उत्तराखंड तथा सर्वश्रेष्ठ एसएमई का पुरस्कार कुदरत हाट को दिया गया। पुरस्कार डॉ. एसएस बुरडक, बोर्ड सदस्य वाग्धारा और गांधीवादी विचारक सवाई सिंह द्वारा |