2800 हैक्टयर में बुवाई के लिए मुफ्त मिलेगा सरसों का बीज

नई दिल्ली 23-Oct-2026 03:36 PM

2800 हैक्टयर में बुवाई के लिए मुफ्त मिलेगा सरसों का बीज

(सभी तस्वीरें- हलधर)

सवाईमाधोपुर । नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स–तिलहन के तहत किसानों को सरसों की उन्नत किस्म बीपीएम-11 का प्रमाणित बीज निःशुल्क दिया जाएगा। सहायक कृषि अधिकारी विजय जैन ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में 2800 हेक्टेयर के लिए 112 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य है। प्रत्येक चयनित किसान को अधिकतम एक हेक्टेयर के लिए 4 किलो बीज मिलेगा।

बीपीएम-11 देर से बुवाई वाले सिंचित खेतों के लिए उपयोगी किस्म है। इसकी औसत उपज 18.59 क्विंटल प्रति हेक्टेयर, पकने की अवधि करीब 123 दिन और तेल की मात्रा 37.8 प्रतिशत है।

बीज का वितरण चौथ माता एफपीओ के माध्यम से होगा। किसानों को जमाबंदी, आधार व जन आधार की प्रतियां और मिट्टी परीक्षण के लिए खेत की मिट्टी का नमूना देना होगा। पात्र किसान कृषि पर्यवेक्षक या किसान सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।


ट्रेंडिंग ख़बरें