आम की फसल को चौपट कर देगा यह कीट, बचाव के लिए करें ये उपाय

नई दिल्ली 26-Mar-2026 02:56 PM

आम की फसल को चौपट कर देगा यह कीट, बचाव के लिए करें ये उपाय

(सभी तस्वीरें- हलधर)

आम की फसल में इनदिनों फल लग रहे हैं। ऐसे में किसानों को फसल से अच्छा मुनाफा कमाने के लिए, फसल को कीट और रोग मुक्त रखना जरूरी हो जाता है। आम की फसल में “गुठली का घुन” (Seed Weevil) एक खतरनाक कीट है, जो अंदर से फल को नुकसान पहुंचाता है। इसकी इल्ली आम की गुठली में छेद करके अंदर प्रवेश कर जाती है और वहीं रहकर भोजन करती है। कुछ समय बाद यह गूदे तक पहुंचकर फल को पूरी तरह खराब कर देती है। ऐसे फल बाजार में बेचने योग्य नहीं रहते, जिससे किसानों को सीधा आर्थिक नुकसान होता है। 

कैसे पहचानें गुठली का घुन?

जब आम की फलों में छोटे-छोटे छेद दिखाई देने लगे और फल समय से पहले गिरने लगे तो यह गुठली का घुन प्रकोप हो सकता है। साथ ही फलों में अंदर से गूदा खराब और सड़ा हुआ मिलना भी इसी के लक्षण होते हैं।  

कीट नियंत्रण के लिए अपनाएं वैज्ञानिक सलाह 

विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार, आम की फलों में गुठली का घुन रोग लगने पर कीट नियंत्रण के लिए पेड़ से गिरे हुए सभी संक्रमित फलों को तुरंत एकत्र कर नष्ट करें। बगीचे में साफ-सफाई रखें, सूखी पत्तियों और शाखाओं को तुरंत हटा दें। गहरी जुताई करें ताकि कीट के जीवन चक्र को तोड़ा जा सके। फलों की तुड़ाई के बाद बगीचे की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। यह कीट अंदर छिपकर नुकसान करता है, इसलिए रोकथाम ही सबसे कारगर उपाय है।


ट्रेंडिंग ख़बरें