इंसान ही नहीं, पौधों को भी लगाने पड़ेगे इंजेक्शन

नई दिल्ली 16-May-2026 05:36 PM

इंसान ही नहीं, पौधों को भी लगाने पड़ेगे इंजेक्शन

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। जलवायु परिवर्तन के दौर में पेड़-पौधें अपनी प्रतिरोधकता खोने लगे है। प्रतिरोधकता को बनाए रखने के लिए इंसान के जैसे ही पेड़ो को इंजेक्शन लगाएं जाने की स्थिति नजर आने लगी है। दरअसल, भीलवाड़ा जिले के रोपा गांव के किसान शिवराज सुथार आंवले की खेती कर रहे है। लेकिन, पौधों में गांठे बन रही है। साथ ही, टहनी को तोडऩे पर उसमें काला कीड़ा निकल रहा है। इस मामले को लेकर कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि टहनी के भीतर कीट को खत्म करने का कोई कारगर उपचार नहीं है। कीट का खात्मा इंजेक्शन से ही संभव है। बता दें किसान सुथार ने 5 बीघा क्षेत्र में आंवले का बगीचा लगाया हुआ है। 

यह करें उपाय
कृषि विशेषज्ञ डॉ. मनीषा शर्मा ने बताया कि पेड़ो में लग रहा काला कीट तनाछेदक है। सीधे तौर पर इस कीट का कोई उपचार नहीं है। लेकिन, पेड की गंठान वाली टहनियों को तोड़कर जला दें। साथ ही, डाइमिथोएट 30 ईसी डेढ़ मिली अथवा 0.3 मिली इमिडाक्लोप्रिड़ प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर इंजेक्शन की सहायता से जहां-जहां गांठ दिखाई दें, वहां इंजेक्ट करें। क्योंकि, गठान वाले स्थान पर ही कीट पाया जाता है।


ट्रेंडिंग ख़बरें