उन्नत किस्म: प्रताप ज्वार-1430, सीएसवी-17-15, सीएसएच-13, एसपीवी-96-837
- बीज दर: प्रति हैक्टर 10 किलोग्राम
- बीजोपचार: बुवाई से पूर्व बीज को 3 ग्राम थायरम प्रति किलो बीज और अंत में एजेक्टोबैक्टर (3 पैकेट) और पीएसबी कल्चर (3 पैकेट) प्रति हैक्टर।
- बुवाई समय: मानसून की पहली वर्षा के साथ ही बुवाई करना उत्तम रहता हैं। बुवाई वर्षा होने के दो सप्ताह में कर देनी चाहिए। ज्वार की अधिक बढ़वार वाली किस्म में कतार से कतार की दूरी 45 सेमी और कम बढ़वार वाली किस्म में 30 सेमी रखे। पौधे से पौधे की दूरी 12-15 सेमी रखनी चाहिये।