धरती के स्वस्थ्य के लिए रासायनिक उर्वरकों का कम इस्तेमाल करने का आवाहन 

नई दिल्ली 17-Apr-2026 12:51 PM

धरती के स्वस्थ्य के लिए रासायनिक उर्वरकों का कम इस्तेमाल करने का आवाहन 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में जिला स्तरीय धरती माता बचाओ अभियान अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया। जहां उन्होंने कहा कि धरती के बिगड़ते स्वास्थ्य को फिर से ठीक करना जरूरी है। इसके लिए वर्मी कम्पोस्ट, गोबर की खाद और हरी खाद (ढेंचा) का उपयोग किया जाए। आगामी खरीफ के लिए जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध होंगे। इसके लिए किसान किसी भी तरह से भ्रमित नहीं हो। साथ ही, किसान जरूरत के अनुसार ही उर्वरक खरीदें। इसके लिए सीसीबी के प्रबंध निदेशक, उप रजिस्ट्रार और थोक आदान विक्रेताओं को आपसी ताल-मेल के साथ कार्य करना चाहिए।

धरती की रक्षा है जरूरी

वहीं, धरती माता को स्वस्थ्य रखने के लिए रासायनिक उर्वरकों को कम से कम उपयोग करने और इसकी जगह जैविक खेती परंपरागत खेती विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों का विस्तार से जानकारी देते हुए बैठक से संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) उषा चितारा ने आगमी खरीफ मौसम में रासायनिक उर्वरक को कम करने की गतिविधियों से अवगत कराया। 

यूरिया की कालाबाजारी रोक पर कठोर एक्शन

साथ ही, जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिले में यूरिया डायवर्जन, काला बाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए जिले के सभी उर्वरक निरीक्षकों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 16 आदान विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिश, साथ ही 2 उर्वरक विक्रेताओं के अनुज्ञा पत्रों को निलंबित किया गया है। वहीं, राज्य सरकार और कृषि विभाग द्वारा खरीफ 2026 में मांग अनुसार उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है और किसानों को आश्वसान दिलाया कि हमारे पास उर्वरक की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है।

इसके अलावा, कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अंकित सिफारिश के अनुसार ही उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रेरित करने, हरी खाद का उपयोग करने, जैविक खेती व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और उर्वरकों का समान रूप से पारदर्शिता के साथ के साथ वितरण कराने और उर्वरक वितरण में अनियमितता बरतने वाले विक्रेताओं, जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की बुवाई के समय ही मांग उर्वरकों का क्रय करें।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ज्योति ककवानी, अजमेर सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के प्रबन्ध निदेशक हरिश सिवासिया, उप रजिस्ट्रार राजीव कजोट, उप निदेशक उद्यान डॉ. के. पी. सिंह, सहायक निदेशक अनुप्रिया यादव, अजमेर जिला आदान विक्रेता संघ के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल एवं कंपनी और उर्वरक के थोक विक्रेता उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग ख़बरें