MSP पर गेहूं की खरीद शुरू, किसान इस वेबसाइट पर कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली 16-Apr-2026 05:52 PM

MSP पर गेहूं की खरीद शुरू, किसान इस वेबसाइट पर कर सकेंगे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

(सभी तस्वीरें- हलधर)

केन्द्र और राज्य सरकार ने हमेशा किसान हित को ध्यान रखते हुए अपने निर्णय लेती है। जिस कार्य में किसान का भला हो, उसी के अनुरूप फैसले लिये जाते हैं। फिर चाहे बात हो फसल खरीद या फिर फसल के लिये उपयोग में लिये जाने वाले उर्वरकों पर दिये जाने वाले अनुदान की। ऐसे में ही, सरकार ने अनुदान राशि देकर किसानों को लाभान्वित किया है। समाज के सभी वर्गों के साथ-साथ कृषक कल्याण के लिये केन्द्र व राज्य सरकार समर्पित है। 

मिलेगा बोनस

राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद को लेकर 150 रूपये प्रति क्विंटल की दर से बोनस देने के निर्णय से किसानों को लाभ होगा। केन्द्र सरकार के जरिए गेहूं खरीद का समर्थन मूल्य 2585 रूपये निर्धारित किया गया है, जिसमें राजस्थान सरकार द्वारा 150 रूपये प्रति क्विंटल का बोनस देने से अब किसान की उपज गेहूं को 2735 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीद प्रारम्भ कर दी गई है। गंगानगर जिले की मंडियों में विधिवत रूप से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। 

किया संकल्प पूरा

आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र में किसानों से गेहूं 2700 रूपये प्रति क्विंटल पर खरीद का संकल्प पूरा किया गया है। फसल बेचने के लिये किसान घर या ई-मित्र से ऑनलाईन पंजीयन की सुविधा के साथ रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 25 मई 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन होगा और 31 मई 2026 तक गेहूं खरीद की जायेगी। 

इस वेबसाइट पर करें रजिस्ट्रेशन

किसानों को अपनी उपज की राशि 48 घंटे में किसान के बैंक खाते में जमा होगी। सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिये और उनकी सुविधा के लिये टोल फ्री नम्बर 181 तथा 14435 संचालित किया गया है। किसान www.mspproc.rajasthan.gov.in वेबसाईट पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।