कृषि विभाग की जांच में खुली पोल, बीमा पॉलिसी में हो गया बड़ा खेल

नई दिल्ली 30-Mar-2026 06:25 PM

कृषि विभाग की जांच में खुली पोल, बीमा पॉलिसी में हो गया बड़ा खेल

(सभी तस्वीरें- हलधर)

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और समुचित निर्देश दिए। सुराणा ने बैठक में वर्तमान में चल रही फसल कटाई प्रयोग पर चर्चा की और गत सप्ताह में असामयिक वर्षा के कारण फसल कटाई उपरांत हुए नुकसान के सर्वे के लिए दर्ज इंटीमेशन के सत्यापन का कार्य अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चंद्र ने बताया कि रबी वर्ष 2025-26 में तारामीरा फसल में बहुत अधिक क्षेत्रफल में फसल बीमा प्रीमियम जमा कर पॉलिसी बनाए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई है, जिसकी जांच के लिए प्रत्येक पटवार स्तर पर कमेटी का गठन कर वास्तविक तारामीरा की बुवाई का सर्वेक्षण करवाया गया। पॉलिसी में दर्ज क्षेत्रफल का मिलान करने पर बहुत अधिक अंतर पाया गया है। जिले में केवल 2077 हैक्टयर में तारामीरा की वास्तविक बुवाई हुई है। जबकि, लगभग 22781 हैक्टयर क्षेत्रफल में तारामीरा की पॉलिसी किसानों द्वारा बनवाई गई है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा भी ऐसे किसानों को चिन्हित किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है, जिन्होंने बिना फसल बुवाई किए ही पॉलिसी बनवाई गई है। राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार उक्त बीमा पॉलिसियों को निरस्त किया जाकर किसानों को चिन्हित किए जाने की कार्रवाई करने का निर्णय कमेटी द्वारा लिया गया है। अब उन किसानों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके द्वारा बिना फसल बुवाई किए बिना पॉलिसी बनवाई जा रही हैं।


ट्रेंडिंग ख़बरें