मनाया सहकार सप्ताह, किसानों को सम्मान
(सभी तस्वीरें- हलधर)डूंगरपुर। डूंगरपुर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक में सहकार सप्ताह के तहत किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पदाधिकारियों प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बैंक के प्रबंध निदेशक राजकुमार खंडिया ने बताया कि भारत सरकार की पैक्स कंप्यूटराईजेशन योजना के तहत कोलखंडा, डूंका, वलाई, निठाउवा और दामड़ी के साथ ही महिला सहकारी समिति बरबुदनिया के पदाधिकारियों और वगेरी से प्रगतिशील किसान को सम्मानित किया गया।