खुले में सड़ रहा MSP का गेहूं 2000 कट्टों से उठी दुर्गंध, मंडी बंद की चेतावनी
खुले में सड़ रहा MSP का गेहूं 2000 कट्टों से उठी दुर्गंध, मंडी बंद की चेतावनी
(सभी तस्वीरें- हलधर)खानपुर कृषि उपज मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा गया गेहूं अब किसानों और व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। मंडी परिसर में खुले में पड़े सड़े हुए गेहूं से उठ रही असहनीय दुर्गंध के कारण मंडी आने वाले किसान और व्यापारी परेशान हैं। मंडी परिसर में खुले में पड़े करीब 2000 कट्टे भीगे हुए गेहूं से चारों ओर बदबू फैल रही है। इस स्थिति से नाराज ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि सड़े गेहूं का जल्द उठाव नहीं किया गया तो कल मंडी बंद रखी जाएगी।क्रय-विक्रय सहकारी समिति के मैनेजर अखिलेश वैष्णव ने बताया कि निजी शेड अथवा खुले स्थान पर माल को शिफ्ट करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1300 किसानों के माल में से 1000 किसानों का भुगतान कर दिया गया है, जबकि शेष किसानों का भुगतान एक पखवाड़े में करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि MSP पर खरीदे गए खराब गेहूं से हुए नुकसान की भरपाई ठेकेदार से वसूली कर किसानों को भुगतान किया जाएगा।