किसानों के लिए बड़ी खबर, सोयाबीन की नई किस्म देगी ज्यादा उत्पादन 

नई दिल्ली 21-Sep-2026 03:42 PM

किसानों के लिए बड़ी खबर, सोयाबीन की नई किस्म देगी ज्यादा उत्पादन 

(सभी तस्वीरें- हलधर)

चित्तौडग़ढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौडग़ढ़ द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत आयोजित प्रथम पंक्ति प्रदर्शनों के तहत सोयाबीन किस्म जेएस. 20-116 पर  गांव संबलपुरा में आज प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। केन्द्र के द्वारा गांव के 25 किसानों के यहां 10 हैक्टयर में प्रदर्शन आयोजित किए गए। कार्यक्रम में 54 किसानों ने भाग लिया

उपज और गुणवत्ता में बढ़ोतरी

केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रतनलाल सोलंकी ने कृषकों को प्रदर्शन खेत व कृषक पद्धति के खेतों की तुलना कर अंतर स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन खेत के पौधों की वृद्धि, शाखाएं अधिक, फलियों और दानों की संख्या स्थानीय किस्म से अधिक पाई गई यह किस्म 95-100 दिन में पककर तैयार हो जाती है। रेतीली तथा मध्यम भूमि क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। इसकी औसत पैदावार 20-25 क्विंटल प्रति हैक्टयर है और इसमें 40 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है

जेएस. 20-116 की विशेषताएं

उन्होने बातया कि यह एक उच्च उपज वाली सोयाबीन किस्म है। इसकी विशेषताएं मध्यम ऊंचाई, सफेद फूल, चिकने तने और फलियां, पीले बीज जिनमें एक विशिष्ट काला केंद्रक होता है। यह किस्म उच्च अंकुरण क्षमता वाली है और इसमें 19-20 प्रतिशत तेल की मात्रा होती है यह किस्म पीला मोजेक रोग, चारकोल रॉट, राइजोक्टोनिया एरियल ब्लाइट, पत्ती धब्बा, तना मक्खी, तना छेदक और पत्ती भक्षक जैसे रोगों एवं कीटों के प्रति सहनशील है


ट्रेंडिंग ख़बरें