एमएलए गोपाल शर्मा ने किया जयपुर के पहले जैविक रेस्टोरेंट का शुभारंभ
(सभी तस्वीरें- हलधर)सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने मानसरोवर पत्रकार कॉलोनी के नजदीक लक्ष्मी नगर विस्तार में जयपुर के पहले जैविक रेस्टोरेंट का फीता काटकर शुभारंभ किया। संचालक गजानंद सैनी और सुरेन्द्र ने बताया गया कि यह रेस्टोरेंट पूर्णतया जैविक रेस्टोरेंट है जहां शुद्ध और शाकाहारी है। साथ ही, कैफे भी आमजन के बजट को ध्यान में रखते हुए शुद्धता और शाहकार की पहचान बनेगा। एक ही जगह पर भोजन चाय नाश्ता स्नैक्स जैसी सुविधा से परिपूर्ण है। वहीं, परिवार सहित रूकने की व्यवस्था भी उपलब्ध है, शुद्धता और शुद्ध शाकाहारी भोजन ही हमारी पहचान है।
रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन
बता दें, इस रेस्टोरेंट के उद्धाटन में पूर्ण हिंदू रीति रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ किया गया मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान पार्षद मुकेश शर्मा, काका भांकरोटा मंडल अध्यक्ष भाजपा अनिल चौधरी, दिनेश सोनी, रामकेश चौधरी और कई राजस्थानी हास्य कलाकार सम्मिलित रहे ।आगंतुको का माला और साफा पहना कर मुकेश शर्मा, कमलेश सैनी, मुकेश हरितवाल द्वारा स्वागत किया गया।
स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान
रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक खुला रहेगा और जिसमें साफ स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही राजस्थानी,मद्रासी, पंजाबी, साउथ इंडियन खाने के लिए विशेष कारीगरों की व्यवस्था है और उनके जरिए ही तैयार किया जाएगा। जिससे आगंतुक को स्थानीय स्वाद मिलेगा रूचिपूर्ण भोजन का आनन्द प्राप्त होगा, बच्चों के लिए गेम जोन तथा फैमिली के बैठने की उचित व्यवस्था भी की गई है।
मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट
साथ ही जन्म दिवस, शादी की सालगिरह आदि कार्यक्रमों के सेलिब्रेशन के लिए एयर कंडीशन हॉल और रुकने के लिए एयर कडीशन रूम भी उपलब्ध है और परिवार सहित लंच ओर डिनर लेने पर 10 प्रतिशत छूट भी उपलब्ध रहेगी।