धौलपुर में 240 पशुपालकों का खुलासा, बिना पोषण घट रहा भैंसों का दूध उत्पादन
धौलपुर में 240 पशुपालकों का खुलासा, बिना पोषण घट रहा भैंसों का दूध उत्पादन
(सभी तस्वीरें- हलधर)पीयूष शर्मा
जयपुर। भैंसों की नस्ल सुधार और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकारी स्तर पर कई योजनाएं चल रही हैं। लेकिन, जमीनी स्तर पर पशुपालन की तस्वीर अब भी पारंपरिक तौर-तरीकों में उलझी हुई है। कहीं पशुओं को संतुलित आहार नहीं मिल रहा तो कहीं उनके रहने के लिए पर्याप्त जगह और स्व‘छ वातावरण तक उपलब्ध नहीं है। नतीजा यह है कि भैंसों की आनुवंशिक क्षमता के अनुरूप दूध उत्पादन नहीं हो पा रहा। धौलपुर जिले की चार तहसीलों के 240 पशुपालकों पर किए गए एक अध्ययन ने डेयरी प्रबंधन की इन कमजोरियों को उजागर किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि 50.42 प्रतिशत पशुपालक ही भैंसों को मिनरल मिक्सचर देते। जबकि, 68.&& प्रतिशत किसान कृत्रिम गर्भाधान के बजाय प्राकृतिक प्रजनन पर निर्भर हैं। गौरतलब है कि यह शोध कृषि महाविद्यालय बसेड़ी-धौलपुर के वरिष्ठ पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. शिवमूरत मीणा ने किया है। उन्होंने बताया कि शोध के दौरान धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी और सैंपऊ तहसील क्षेत्र में भैंस पालन की स्थिति, प्रबंधन पद्धतियों, दुग्ध उत्पादन और पशुपालकों की समस्याओं का विश्लेषण किया गया। अध्ययन में सामने आया कि जिले में अधिकांश भैंस पालक छोटे और सीमांत किसान हैं। सीमित जमीन, सिंचाई संसाधनों की कमी और चारा उत्पादन की बाधाओं के चलते पशुओं को सालभर संतुलित आहार उपलब्ध नहीं हो पाता। भैंसों का पेट मुख्य रूप से गेहूं और धान के भूसे जैसे फसल अवशेषों से भरा जा रहा है। जबकि, हरे चारे और पोषक तत्वों की आपूर्ति अपर्याप्त है।
स्वास्थ्य-उत्पादन पर प्रभाव
उन्होंने बताया कि भैंसों के आहार प्रबंधन में सबसे बड़ी चुनौति खनिज तत्वों की है। अध्ययन के मुताबिक केवल 50.42 प्रतिशत पशुपालक ही मिनरल मिक्सचर का उपयोग कर रहे हैं। खनिज तत्वों की कमी से पशुओं की शारीरिक स्थिति, प्रजनन क्षमता, रोग प्रतिरोधक क्षमता और दूध उत्पादन प्रभावित होने की संभावना रहती है। करीब दो-तिहाई किसान सूखा चारे की कुट्टी करके खिला रहे है। लेकिन , पशुपालकों में संतुलित आहार की वैज्ञानिक समझ अभी भी सीमित है। पशुओं को चराने के लिए सामुदायिक जमीन, खाली खेतों और सडक़ किनारे निर्भरता भी बनी हुई है।
एआई दर काफी कम
नस्ल सुधार के मोर्चे पर भी तस्वीर उत्साहजनक नहीं है। जिले के 68.&& प्रतिशत पशुपालक प्रजनन के लिए प्राकृतिक तरीका अपना रहे है। इस लिहाज से साफ है कि धौलपुर जिले में एआई यानी कृत्रिम गर्भाधान तकनीक अब भी पशुपालकों से दूर है। शोध के आंकड़ो के मुताबिक &1.67 पशुओं की ही एआई हो रही है। जिले में एआई दर कम रहने के पीछे कई कारण बताएं गए है। इनमें समय पर तकनीशियन नहीं मिलना, केंद्रों की दूरी, एआई से जुड़ी भ्रांतियां और वीर्य गुणवत्ता पर आंशका मुख्य है। हालांकि पशुपालकों में मुर्रा नस्ल की भैंसों के प्रति रुझान है। लेकिन, वास्तविक नस्ल पहचान और गुणवत्ता सुधार की दिशा में अभी काफी काम शेष है।
10 वर्गफुट जगह भी नहीं
उन्होंने बताया कि अधिकांश पशुपालक क‘चे और पारंपरिक शेड में भैंसें रखते हैं। इनमें पर्याप्त वेंटिलेशन, जल निकासी और पक्के फर्श जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। आधे से अधिक पशुपालक प्रति भैंस 10 वर्गफुट की अनुशंसित जगह भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। सफाई और पशु अपशिष्ट निस्तारण की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। पानी की उपलब्धता के मामले में 61.11 प्रतिशत पशुपालक गांव के तालाबों पर निर्भर हैं। इससे पानी की गुणवत्ता और जलजनित बीमारियों का जोखिम बढ़ रहा है।
बसेड़ी में सर्वाधिक फैट
अध्ययन में चारों तहसीलों के बीच दुग्ध उत्पादन और गुणवत्ता में अंतर भी सामने आया है। धौलपुर तहसील में भैंसों का कुल दुग्धावधि उत्पादन 2&20.78 किलोग्राम दर्ज किया गया। यहां ब्यांत अंतराल भी सबसे कम 418.9ह्10.5 दिन रहा। दूसरी ओर बसेड़ी तहसील में दूध की वसा मात्रा सर्वाधिक 7.2ह्0.2 प्रतिशत मिली। बाड़ी और सैंपऊ का प्रदर्शन इन दोनों के बीच रहा।
बिचौलियों का सहारा
पशुपालकों की मुश्किलें केवल पशु प्रबंधन तक सीमित नहीं हैं। महंगे प्रजनन सांड, आवास निर्माण की लागत, सालभर हरे चारे की अनुपलब्धता और समय पर पशु चिकित्सा सेवाएं नहीं मिलना बड़ी बाधाएं हैं। साथ ही, दूध की कम और अस्थिर कीमतें और संगठित खरीद व्यवस्था का अभाव पशुपालकों की आमदनी पर असर डालता है। सहकारी दुग्ध समितियों और संगठित संग्रहण केंद्रों की कमी के कारण अनेक किसान स्थानीय बिचौलियों पर निर्भर हैं।
टीकाकरण में जागरूकता
अध्ययन में स्वास्थ्य सुरक्षा के मामले में अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति सामने आई है। करीब 75.42 प्रतिशत पशुपालक मुंहपका-खुरपका और गलघोंटू जैसी बीमारियों के खिलाफ टीकाकरण करवाते हैं। जबकि, 8&.75 प्रतिशत पशुपालक पशुओं को कृमिनाशक दवाएं देते हैं। हालांकि दवाओं की सही खुराक और इस्तेमाल की आवृत्ति को लेकर जागरूकता की कमी बनी हुई है।