बायोफोर्टिफाइड गेहूं से बढ़ेगा पोषण, आय और सेहत सुरक्षित

नई दिल्ली 05-Dec-2025 12:48 PM

बायोफोर्टिफाइड गेहूं से बढ़ेगा पोषण, आय और सेहत सुरक्षित

(सभी तस्वीरें- हलधर)

चित्तौडग़ढ। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा बायोफोर्टीफाइड गेहू उत्पादन तकनीकी पर संस्थागत किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में उन्ढेल गांव के 25 किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में केन्द्र वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रतनलाल सोंलकी ने बायोफोर्टिफाइड  गेहूं किस्म डीबीडब्ल्यू-303 (करण वैष्णवी) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बाताया कि बायोफोर्टिफाइड किस्मों में आयरन, जिंक और प्रोटीन की मात्रा सामान्य गेहूं किस्म से ज्यादा होती है। इन किस्मों को उगाकर कुपोषण की समस्या को भी कम किया जा सकता है। उन्होने बताया कि इस किस्म से प्रति हैक्टयर 58.30 क्विंटल तक पैदावार मिलती है। इसमें यह किस्म पीला और भूरा रतुआ प्रतिरोधी है। इसमें 400 पीपीएम लौह और 406 पीपीएम जस्ता विद्यमान है। यह किस्म पंजाब, हरियाणा दिल्ली और राजस्थान जैसे के लिए उपयुक्त है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को 10 हैक्टयर प्रदर्शन के लिए बीज का वितरण भी किया गया। 


ट्रेंडिंग ख़बरें