MSP पर चना खरीद की अवधि बढ़ी, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

नई दिल्ली 23-May-2026 12:44 PM

MSP पर चना खरीद की अवधि बढ़ी, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

(सभी तस्वीरें- हलधर)

राजस्थान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर चना खरीद की अवधि 30 दिन बढ़ा दी है। अब प्रदेश के किसान 24 जून तक अपनी चना फसल समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर चना खरीद की अवधि को 30 दिन बढ़ा दिया गया है। अब किसान 24 जून तक अपनी उपज बेच सकेंगे। इस फैसले से उन किसानों को फायदा मिलेगा जो पहले तय समय में फसल नहीं बेच पाए थे। इससे किसानों को बेहतर दाम मिलने के साथ खरीद केंद्रों पर भी राहत मिलेगी।

सरकार के इस फैसले से 
हजारों किसानों को फायदा मिलेगा, जो अब तक विभिन्न कारणों से अपनी उपज खरीद केंद्रों तक नहीं पहुंचा पाए थे। कृषि विभाग के अनुसार खरीद केंद्रों पर किसानों की मांग और चना की लगातार आवक को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

खरीद अवधि बढ़ने से
 किसानों को अपनी उपज उचित दाम पर बेचने का अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे उन्हें बाजार में कम कीमत पर फसल बेचने की मजबूरी से राहत मिलेगी।

सरकार ने किसानों से अपील
वे समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ खरीद केंद्रों पर पहुंचकर MSP योजना का लाभ उठाएं।


ट्रेंडिंग ख़बरें