सीएम भजनलाल ने कहा-2027 तक किसानों को दिन में भी मिलेगी बिजली
(सभी तस्वीरें- हलधर)सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि, प्रदेश के किसानों को वर्ष 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध होगी। वर्तमान में 24 जिलों के किसानों को दिन में मिल रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देश में सबसे ज्यादा 2 करोड़ 19 लाख पॉलिसी जारी की गई हैं और 6 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम वितरित किए हैं।
विकास कार्यों का लोकार्पण
वहीं, पीएम कुसुम योजना के तहत 65 हजार सोलर पंप सेट स्थापित करने के लिए 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया गया है। मुख्यमंत्री शर्मा जोधपुर के ओसियां में 416 रोड़ रुपये से ज्यादा विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
किसान बने खुशहाल और समृद्ध
जोधपुर के ओसियां में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षा, स्वास्थ्य विद्युत, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों के 416 करोड़ रुपये से ज्यादा विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 'सबके साथ, सबका विकास' के मूलमंत्र के अनुरूप राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए समर्पण भाव से काम कर रही है। किसान समृद्ध और खुशहाल बने, इसी कड़ी में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दी गई है।
आधुनिक तकनीकी से समृद्ध बने किसान
वहीं, हम किसानों को गेहूं खरीद पर 150 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दे रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाए और समृद्ध बने। इसी कड़ी में राज्य सरकार जयपुर में 23 से 25 मई तक ग्राम-2026 का आयोजन भी कर रही है।
उन्होंने राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड ऋण योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के लाभों और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन के समय में बिजली मिल रही है।