सीकर में किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

नई दिल्ली 18-May-2026 06:02 PM

सीकर में किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

(सभी तस्वीरें- हलधर)

सीकर जिले के तारपुरा और दादिया क्षेत्र के किसानों ने अपनी जमीन बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रस्तावित तारपुरा एयरपोर्ट, नवलगढ़-बेरी-बसावा सीमेंट प्लांट, रेलवे लाइन और जेरठी-दादिया अंडरपास के विरोध में हजारों किसानों को सीकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। जहां करीब आधे घंटे तक नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद एडीएम डॉ. रतन कुमार स्वामी को ज्ञापन सौंपा गया।

सीकर जिले के दादिया और तारपुरा गांव के किसानों ने महापंचायत का आयोजन कर सरकार की अधिग्रहण नीति पर ऐतराज जताया था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन एयरपोर्ट परियोजना के नाम पर दोनों गांवों की करीब 4 हजार बीघा बेशकीमती कृषि भूमि अधिग्रहित करने की तैयारी कर रहा है।

क्या है मामला

सरकार द्वारा सीकर में एक नए एयरपोर्ट प्रोजेक्ट और प्रस्तावित रेलवे लाइन के लिए लगभग 4000 बीघा उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। किसानों का तर्क है कि इस अधिग्रहण से उनकी रोजी-रोटी छिन जाएगी और कई परिवार भूमिहीन हो जाएंगे। इसी के विरोध में किसान संघर्ष समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव डाला गया है।

इस मामले को लेकर किसानों की 4 बड़ी मांगें सामने आई हैं

  • ग्राम सभा और किसानों की बिना लिखित सहमति के किसी भी तरह की जमीन का अधिग्रहण न किया जाए।
  • एयरपोर्ट और रेलवे लाइन परियोजना को लेकर प्रशासन किसानों से सीधे बात-चीत करें।
  • जेरठी-दादिया अंडरपास की डिजाइन और जगह को लेकर आपत्तियों का समाधान किया जाए।
  • सीमेंट प्लांट और रेलवे लाइन के लिए खेतों के बजाय बंजर या खेतों के बाहर से गुजरने वाले रास्तों का सर्वे किया जाए।


ट्रेंडिंग ख़बरें