डीग को मिली सिचाई परियोजना की सौगात 24 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास
डीग को मिली सिचाई परियोजना की सौगात 24 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास
(सभी तस्वीरें- हलधर)राज्य सरकार द्वारा किसानों के उत्थान और सिंचाई तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। डीग जिले के ग्राम परमदरा मेंजल संसाधन विभाग की लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 9 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि अध्यक्षता गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने की।
प्रमुख विकास कार्यों का विवरण
समारोह के दौरान किसानों की सुविधा के लिए निम्नलिखित परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। इस दौरान आर.डी. 0 से 8500 मीटर तक का पुनरुद्धार कार्य, टेल डिस्ट्रीब्यूटरी (चैन 0 से 220) और इसकी माइनर्स का नवीनीकरण, बजट घोषणा के तहत दिदावली, परमदरा और डीग सब-माइनर के जीर्णोद्धार कार्य की आधारशिला रखी गई। इन कार्यों से नहरों में पानी का रिसाव रुकेगा और टेल (अंतिम छोर) तक के किसानों को सुगमता से पानी मिल सकेगा। इससे क्षेत्र के 21 गांवों की 4350 हेक्टेयर कृषि भूमि सीधे लाभान्वित होगी।
ERCP से दूर होगी पानी की समस्यासमारोह को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान 'मरु प्रदेश' से 'हरित प्रदेश' बनने की राह पर है। उन्होंने घोषणा की नीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर डीग को इस योजना से जोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई का स्थायी समाधान होगा। साथ ही, उन्होंने किसानों को 23-25 मई तक जयपुर में आयोजित होने वाले 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
'खोहवाटी' बनेगा विकसित नगर
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने क्षेत्रवासियों को गुड़गांव कैनाल का पानी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने क्षेत्र के विकास का रोडमैप साझा करते हुए बताया कि नगर विधानसभा क्षेत्र में 1800 करोड़ रुपये के विकास कार्य और 100 से अधिक सड़कों का निर्माण जारी है, सीकरी बांध को चम्बल परियोजना से जोड़ने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नशे के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की प्रभावी कार्रवाई से जनता को राहत मिली है।