धन-धान्य कृषि योजना में नागौर देश में दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली 13-Oct-2026 12:37 PM

धन-धान्य कृषि योजना में नागौर देश में दूसरे नंबर पर

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में नागौर जिले ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागौर को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।

जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने पुरस्कार किसानों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि किसानों की मेहनत और कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, पंचायती राज, कृषि विज्ञान केंद्र सहित विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय का परिणाम है।

योजना की लगातार मॉनिटरिंग में संयुक्त निदेशक कृषि रविंद्र सिंह रियाड़, सहायक निदेशक शंकर राम सियाक व सुभाष चन्द्र सहित विभागीय टीम की अहम भूमिका रही।

नई दिल्ली में नागौर का प्रतिनिधित्व कलेक्टर देवेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह रियाड़, डॉ. बुद्धा राम चौधरी और प्रगतिशील किसान रामदेव जाट ने किया।


ट्रेंडिंग ख़बरें