जेट काउंसलिंग में देरी: सरकार-विश्वविद्यालय की खींचतान से सत्र अटका

नई दिल्ली 15-Nov-2025 01:19 PM

जेट काउंसलिंग में देरी: सरकार-विश्वविद्यालय की खींचतान से सत्र अटका

(सभी तस्वीरें- हलधर)

जयपुर। जेट-2025 का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। लेकिन, काउसंलिग को लेकर अभी तक कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुए है। हालात यह है कि जिम्मेदार विश्वविद्यालय सरकार से उचित दिशा-निर्देश मिलने की बात कह रहा है। वहीं, सरकार की ओर से इस संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है। इस कारण स्थिति ऐसी बन चुकी है कि जेट में सरकार लेट अथवा यूनिवर्सिटी जैसी बन चुकी है। गौरतलब है कि इस साल करीब तीन हजार से ज्यादा सीटों पर जेट के जरिए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। 

लम्बा होता इंतजार

विद्यार्थियों ने बताया कि जेट का परीक्षा परिणाम 30 जुलाई को जारी कर दिया गया। संभावना थी कि विश्वविद्यालय कॉलेज काउसलिंग के लिए जल्द ही दिशा निर्देश जारी कर देगा। लेकिन, साढे तीन महीने बीतने के बाद भी विश्वविद्यालय ने जेट काउसलिंग को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है। इस कारण अधरझूल की स्थिति पैदा हो गई है। 

किसको लाभ देना चाहती है सरकार

सूत्रों ने बताया कि प्राईवेट कॉलेजों की मान्यता को लेकर जेट काउसलिंग प्रक्रिया रूकी हुई है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि विद्यार्थियो के हित की बलि चढ़ाकर सरकार कौनसे चहेते को लाभ पहुंचाना चाहती है। 

नये साल में शुरू होगा सत्र

आधा नवम्बर बीत जाने के बाद भी जेट काउसलिंग शुरू नहीं होने से प्रदेश के कृषि महाविद्यालयों मेंं नया शैक्षणित सत्र वर्ष 2026 में शुरू होता नजर आ रहा है। क्योंकि, काउसलिंग और कॉलेज आंवटन प्रक्रिया में 15-20 दिन का समय लग जाता है। इसके बाद विद्यार्थियों को आवंटित कॉलेज में रिर्पोट करनी होती है। इसके लिए भी नियमानुसार समय निर्धारित होता है।