मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीप प्रज्वालित कर किया 'ग्राम-2026' का उद्घाटन

नई दिल्ली 11-Apr-2026 12:44 PM

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीप प्रज्वालित कर किया 'ग्राम-2026' का उद्घाटन

(सभी तस्वीरें- हलधर)

‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026’ कर्टेन रेजर एवं ओरिएंटेशन वर्कशॉप का माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्राम-2026' का आधिकारिक लोगो और ब्रोशर लॉन्च कर राज्य को आत्मनिर्भर एवं भविष्य उन्मुख कृषि अर्थव्यवस्था बनाने का शंखनाद किया। जहां कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, नवाचार अत्याधुनिक तकनीक और उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

दीप प्रज्वालित किया कार्यक्रम का शुभारंभ-

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और आत्मीय स्वागत के साथ किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यशाला में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के रूप में कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार ने शिरकत की। प्रशासनिक महकमे से मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (जल संसाधन) श्री अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) श्री शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव (कृषि) श्रीमती मंजू राजपाल एवं ईआईएमए एग्रीमेक एवं फार्म मैकेनाइजेशन कमेटी के अध्यक्ष व टीएएफई लिमिटेड के डायरेक्टर टी. आर. केसवन मौजूद रहे।

इस अवसर के दौरान डॉ. किरोड़ीलाल ने कहा कि राज्य कृषि निवेश, निर्यात- उन्मुख उत्पादन और डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, हमारा विशेष ध्यान बागवनी, मोटे अनाजों, प्रिसिजन फार्मिंग और जल संरक्षण तकनीकों पर है। 

'कृषि में नवाचार एवं उन्नत तकनीक'

प्रथम सत्र 'कृषि में नवाचार एवं उन्नत तकनीक' में कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने मुख्यमंत्री के विजन को साझा करते हुए कहा कि सरकार मधुमक्खी पालन, स्प्रिंकलर सिस्टम और एकीकृत कृषि के जरिए किसानों और विभाग के बीच के संवाद अंतराल को कम कर रही है। इस सत्र में प्रगतिशील किसान मोहनलाल मीणा ने खेती को व्यवसाय के रूप में अपनाने की वकालत की, जबकि 'अपना गोदाम' के सीईओ संजय अग्रवाल ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और प्राइस लॉक सुविधा वाले ऐप के माध्यम से पारदर्शी बिक्री की जानकारी दी

'एग्री स्टार्टअप, एनजीओ एवं एफपीओ की भूमिका'

वहीं, द्वितीय सत्र कृषि में उद्यमिता: 'एग्री स्टार्टअप, एनजीओ एवं एफपीओ की भूमिका' में नवाचारों पर विस्तृत चर्चा हुई। 'बेसिक फूड स्टूडियो' की सीईओ तनुश्री सिंह ने बाजार की मांग के अनुरूप इनोवेशन पर जोर दिया, वहीं 'फ्रेशेकार्ट्स' के राजेंद्र लोढ़ा ने स्टार्टअप्स के लिए सरकारी सुविधाओं की सराहना की। 

खेती से जुड़े युवा-

साथ ही, 'वर्डेंट इंपैक्ट' के मनीष कुमार ने युवा पीढ़ी को खेती से जोड़ने का आह्वान किया, जबकि एफईइस एनजीओ के शांतनु राय ने राजस्थान की जीडीपी में कृषि के 30 प्रतिशत योगदान का उल्लेख करते हुए सॉयल, ब्राउन और वॉटर क्रेडिट जैसे क्रांतिकारी कॉन्सेप्ट्स पेश किए गए। कार्यक्रम का समापन टी. आर. केसवन के उद्बोधन के साथ हुआ, जिन्होंने कृषि यंत्रीकरण को किसानों का मार्गदर्शक बताया। यह आयोजन राजस्थान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक सशक्त एग्रीटेक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित हुआ है।

Read : 15 तारीख से होगा सरकार का किसानों से सीधा संवाद होगी आधुनिक कृषि की राह आसन
Read : धब्बा रोग ने सड़ा दी हैं अनार की पत्तियां? रोकथाम के लिए तुरंत करें ये काम


ट्रेंडिंग ख़बरें