15 तारीख से होगा सरकार का किसानों से सीधा संवाद होगी आधुनिक कृषि की राह आसन
15 तारीख से होगा सरकार का किसानों से सीधा संवाद होगी आधुनिक कृषि की राह आसन
(सभी तस्वीरें- हलधर)मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के किसानों और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए एक व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रहे हैं। सुशासन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, इस विशेष अभियान का आगाज आगामी 15 अप्रैल से होगा। इस अभियान का उद्देश्य किसानों और आम जनता से सीधा संवाद करना और सरकारी योजनाओ के प्रति जागरूकता फैलाना है।
इस अभियान के तहत रथ गांव-गांव पहुंचेंगे, जिनमें एक सुझाव पेटी रखी जाएगी। इस माध्यम से किसान और ग्रामीण अपनी राय, समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। संवाद के साथ-साथ ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
आधुनिक कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ेगा राजस्थान
इसके अलावा, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऑर्गेनिक खेती की जोर देते हुए कहा कि हमें हरी खाद का उपयोग, उससे किस तरह से आय बढ़ा सकते हैं यह जानना होगा. हम आधुनिक क्षेत्र में कैसी खेती कर सकते हैं, हमें क्या चाहिए? कृषि वैज्ञानिक किस तरह से मदद कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान परेशान होता है उनको पता होना चाहिए कि कितनी यूरिया और डीएपी का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि उस जमीन पर हर बार अच्छी फसल उगाई जा सके।
उन्होंने कहा कि, यह जमीन हमारे पूर्वजों ने यह जमीन हमारे लिए छोड़ा उसके लिए उन्होंने कितने दुख पाए लेकिन हमारी मिट्टी को खराब नहीं होने दिया। ऐसे ही हमें खेती-किसानी की तमाम बातों को ध्यान में रखना होगा।