बजट में डेयरी और पशुपालकों के लिए हुए ये बड़े ऐलान
(सभी तस्वीरें- हलधर)राजस्थान बजट में राज्य के दुग्ध उत्पादकों के लिए 700 करोड़ रुपए का अनुदान देने की घोषणा की गई है। इसका 5 लाख पशुपालकों को सीधा फायदा मिलेगा। यह कदम राजस्थान के डेयरी सेक्टर को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। इसके अलावा यूपी, गुजरात, एमपी सहित कई राज्यों में सरस डेयरी के आउटलेट खोले जाएंगे। इस विस्तार योजना पर ₹100 करोड़ खर्च किए जाएंगे। साथ ही, राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी डवलपमेंट फंड को 1000 करोड़ से बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए कर दिया गया है।