प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम बारिश के साथ आंधी का अलर्ट।
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम बारिश के साथ आंधी का अलर्ट।
(सभी तस्वीरें- हलधर)पश्चिमी विक्षोभ के असर से कोटा समेत कई इलाकों में आज आंधी, बादल और हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार सुबह से ही नजर आने लगा। कोटा में सुबह-सुबह हवाएं चलने लगी। वहीं आज मौसम विभाग के अनुसार भी उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन व कहीं-कहीं आंधी चलने के साथ ही हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है और दूसरी ओर 24 मई से एक बार फिर तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने व राज्य के कुछ भागों में हीटवेव तथा कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की संभावना है। और इससे पहले शुक्रवार को भी सूर्यदेव का सितम हावी रहा। शुक्रवार को प्रदेश के 25 शहरों का पारा 40 डिग्री और चार शहरों का पारा 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ (44.2 डिग्री) सबसे गर्म रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक
राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में धूल भरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
आज इन जिलों में हेत्वावे का अलर्ट किया जारी मौसम विभाग के आधारित चित्तौड़गढ़, कोटा, प्रतापगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर में उष्ण लहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इन का तापमान डिग्री के मुताबिक
भीषण गर्मी और लू से तप रहा कोटा
सुबह से ही तेज धूप का असर दिखाई देने लगा था और दोपहर तक सड़कों पर गर्म हवा के थपेड़े चलने लगे। दोपहर के समय बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही कम नजर आई। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। तेज गर्मी के चलते दुपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग चेहरे को कपड़े से ढककर और पानी की बोतल साथ लेकर निकले। गर्मी के कारण कूलर और एसी की मांग भी बढ़ गई। वहीं बिजली की खपत में भी लगातार इजाफा हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार
एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी पश्चिमी व पूर्वी भागों में 23 मई को दोपहर बाद मेघगर्जन, और हल्की वर्षा व आंधी चलने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट की संभावना है। 24 मई से फिर से तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की व हीटवेव की आशंका है।