मटर की फसल में गेरूआ रोग का खतरा! समय रहते करें ये उपाय

नई दिल्ली 16-Nov-2026 03:14 PM

मटर की फसल में गेरूआ रोग का खतरा! समय रहते करें ये उपाय

(सभी तस्वीरें- हलधर)

रोग के लक्षण: रोग का प्रारंभिक लक्षण पौधे के हरे भाग पर पीले, गोल अथवा लंबे धब्बे समूह में पाया जाता है, जो बाद में भूरे रंग में परिवर्तित हो जाता है। यह रोग नम जलवायु वाले क्षेत्र में अधिक उग्रता से उत्पन्न होता है।

नियंत्रण:

  • खड़ी फसल में रोग का प्रकोप होने पर घुलनशील गंधक 3 ग्राम अथवा कार्बेन्डाजिम 1 ग्राम का प्रति लीटर पानी में घोल तैयार करके छिड़काव करें।
  • 15 दिन के बाद छिड़काव को पुनः दोहरावें।
  • इसके अलावा सल्फर पाउडर 25 किग्रा. राख के साथ मिश्रण करके प्रति हेक्टेयर की दर से भुरकाव कर सकते हैं।


ट्रेंडिंग ख़बरें